हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के विदेश मंत्री अराकची ने इस्लामी क्रांति के तीसरे सर्वोच्च नेता के चयन पर एक संदेश जारी किया
संदेश का पाठ इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी खामेनेई का इस्लामी क्रांति के तीसरे सर्वोच्च नेता के रूप में योग्य चयन, महामहिम और महान ईरानी जनता को हार्दिक बधाई।
देश की वर्तमान और संवेदनशील परिस्थिति में यह चयन, निस्संदेह हमारे प्यारे देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की गारंटी देगा और राष्ट्रीय एकता और सामंजस्य को मजबूत करेगा।
मैं, इस्लामी गणतंत्र ईरान के सभी राजनयिकों, जिनमें राजदूत, चार्ज डी'अफेयर, महावाणिज्यदूत और विदेशों में हमारे देश के अन्य मिशन प्रमुख, साथ ही देश के भीतर विदेश मंत्रालय के उप-मंत्री, निदेशक और कर्मचारी शामिल हैं।
इस्लामी क्रांति के तीसरे सर्वोच्च नेतृत्व के प्रति निष्ठा (बैयत) की घोषणा करते हैं और यह वचन लेते हैं कि हम महान ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा, राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को आगे बढ़ाने और इस्लामी क्रांति के उदात्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक क्षण भी विश्राम नहीं करेंगे।
सैयद अब्बास अराकची
9मार्च 2026

आपकी टिप्पणी